Google Map पर अपने घर या दुकान का पता कैसे डाले

Google Map किसी भी जगह पर पहुँचने का सबसे आसान माध्यम है। पहले के ज़माने में जब कोई नई जगह जाना होता था, तो रास्ते पर भटकते हुए, लोगों से पूछते-पूछते उस जगह पर पहुँचते थे। लेकिन अब कही भी जाना हो लोग सीधे google map से पूछते है। ऐसे में आपके घर या दुकान का पता इसमें add होना जरुरी है। स्पेशली अगर आपका छोटा या बड़ा कोई भी shop हो तो उसका address google map पर होना बहुत जरुरी है। इससे लोग बहुत आसानी से आपके दुकान को खोज सकेंगे और मुफ्त में प्रचार भी हो जायेगा। तो चलिए जानते है किAndroid  mobile के द्वारा घर या दुकान का पता google map में कैसे add करते है।



आप अपने घर या दुकान के अलावा मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च का भी पता डाल सकते हो। इसके साथ ही नजदीकी हॉस्पिटल्स & मेडिकल स्टोर्स का address भी google map पर add करके लोगो की मदद कर सकते हो। जिससे आपात स्थिति में जल्द यहाँ पहुंचा जा सके। तो चलिए शुरू करते है।

Google Map पर घर(Home) या दुकान(Shop) का Address Add करने की जानकारी

इसके लिए आपको उस जगह जाना है जहाँ का address google map पर add करना चाहते है। घर का पता के लिए घर में और दुकान का पता डालना हो तो आपको दुकान पर जाना है। यानि जहाँ का पता डालना हो आपको वही बैठकर इस प्रोसेस को करना होगा। इससे सटीक लोकेशन गूगल मैप  पर जुड़ेगा।
सबसे पहले अपने mobile का इंटरनेट डाटा और लोकेशन ऑन कीजिये।

उसके बाद Google Map का एप्लीकेशन को ओपन कीजिये।

ऊपर आपको three line मेनू ऑप्शन मिलेगा। इस पर Tap करें।

अब नीचे जाइये और Satellite  सेलेक्ट करें।

उसके बाद नीचे Add a missing place पर Tap कीजिये।

अब आपको तीन सिंपल चीजें भरना है – Name, Address & Category. चलिए बताते है कैसे भरना है। पहले Name ऑप्शन में अपने उस जगह का नाम लिखिए जिसे add करना चाहते है। जैसे – आपके घर या दुकान का नाम।

अब Address डालने के लिए Mark location on map पर Tap करें।

इससे आपका करेंट लोकेशन google map पर आ जायेगा, क्योंकि आपके मोबाइल में लोकेशन ऑन है। इसलिए पहले आपसे लोकेशन ऑन कराया गया था। अब मैप पर उस जगह को मार्क कीजिये और नीचे Done पर Tap करें।

इस तरह अगले स्टेप में आपको Category सेलेक्ट करना है। अगर घर एड्रेस डाल रहे है तो Home सेलेक्ट कीजिये।

अगर दुकान का पता डाल रहे है तो आपका दुकान किस टाइप का उसे लिख दें। जैसे – Resturant, Cafe, Clothing Shop, Hotel या जो भी उसे सर्च करके सेलेक्ट कर ले। जैसे example के लिए मैंने Resturant सेलेक्ट किया है। उसके बाद नीचे Add phone, hours, website and photos पर Tap करे।

यहाँ आप ये सेट कर सकते है कि आपका दुकान कितने से कितने टाइम तक खुला रहता है। आपका मोबाइल नंबर। शॉप का कोई वेबसाइट है, तो उसे add कर सकते है और अपने दुकान का फोटो google map पर डाल सकते हो।

इस तरह सभी चीजें सेलेक्ट करने के बाद ऊपर Next ऑप्शन पर Tap करें।

इस तरह आपके घर, दुकान का पता google map पर add हो चुका है। कुछ दिनों बाद ये मैप में show होने लगेगा। जल्दी शो करने के लिए अपने friends को मैप में आपके दुकान या घर को सर्च करने के लिए बोल सकते है।

So friends, कैसा लगा आपको ये जानकारी ? इस पोस्ट में इसको बहुत आसान तरीके से बताने की कोशिश किया है फिर भी घर या दुकान का address google map में add करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। कोशिश करूँगा आपकी पूरी मदद करने की।
Google Map पर घर या दुकान का पता add करने की जानकारी आपको पसंद आये तो प्लीज इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। ऐसे ही android tips & tricks के लिए गूगल पर myandroidcity सर्च कीजिये। आप इस साइट पर पहुंच जायेंगे। 

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.