Daily Petrol Diesel Ka Rate Pata Kare Ghar Baithe Mobile Se

16 जून से पेट्रोल डीजल के दाम अब रोज बदल रहे है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे उस दिन का रेट तय हो जाता है। ऐसे में आप जरूर जानना चाहेंगे कि आज का petrol diesel का rate क्या है ? इसके लिए सभी ग्राहकों को सुविधा दी गई है कि वे घर बैठे उस दिन का नए रेट पता कर सके। तो चलिए इस पोस्ट में जानते है कि अपने मोबाइल से इंडियन आयल, HP, भारत पेट्रोलियम में प्रतिदिन पेट्रोल डीजल का रेट पता कैसे करें।


अगर आपके शहर में एक से ज्यादा पेट्रोल पंप है, तो आप घर बैठे सभी पम्पों में petrol diesel का रेट पता कर सकते है। जिसमे भी कम होगा वहाँ जाकर रिफिलिंग करा सकते है। इससे आपके कुछ पैसे बचत भी हो जायेंगे। तो चलिए आपको बताते है कि कैसे आप घर बैठे रोज पेट्रोल डीजल के दाम पता कर सकते है।
HP (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) में Daily Petrol Diesel का Rate पता कैसे करे ?
पहला तरीका –
सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल में My HPCL एप्लीकेशन डाउनलोड कर लीजिये। उसके बाद इसे ओपन कीजिये। अब Outlet & Services पर जाएँ। अब आपको Nearest HPCL Outlet का विकल्प मिलेगा। इस पर tap कीजिये।
जैसे ही Nearest HPCL Outlet पर जायेंगे, आपके सबसे नजदीक HP पंप का नाम और एड्रेस आ जायेगा। उसके नीचे उस दिन का पेट्रोल डीजल का rate क्या है ये भी लिखा हुआ रहेगा। स्क्रीनशॉट में देख सकते है –

ध्यान दें – नजदीक पेट्रोल डीजल पंप को लोकेट करने ले लिए आपके मोबाइल में लोकेशन सर्विस ऑन होना चाहिए।
दूसरा तरीका –
अगर आपके पास एंड्राइड फ़ोन नहीं तो आप SMS करके भी उस दिन का पेट्रोल डीजल का रेट पता कर सकते है। इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाइये और टाइप कीजिये RSP, स्पेस दीजिये और डीलर कोड लिखिए। फिर भेज दीजिये 9222201122 पर।
Examaple – RSP<space>Dealer Code & Send To  9222201122
ध्यान दें – डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप के बाहर लिखा मिलेगा।
भारत पेट्रोलियम  में Daily Petrol Diesel का Rate पता कैसे करे ?
पहला तरीका –
पहले अपने मोबाइल में SmartDrive एप्प डाउनलोड कर लीजिये। इसेक बाद इसे ओपन कीजिये और Fuel & Services ऑप्शन पर जाएँ। उसके बाद Find nearest fuel station पर जाना है।
अब आपको नजदीकी फ्यूल स्टेशन का एड्रेस मिलेगा। उस पर जाइये। फिर उस फ्यूल स्टेशन के लोकेशन पर जाना है ,जहाँ मार्क लगा होगा। उसके राइट साइड में  i आइकॉन पर Tap कीजिये। स्क्रीनशॉट में देखें –

जैसे ही i आइकॉन पर जायेंगे, आपको उस फ्यूल स्टेशन में उस दिन पेट्रोल डीजल का रेट कितना है ये पता लग जायेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –
bharat-daily-petrol-diesel-ka-rate-pata-kare
दूसरा तरीका –
मैसेज बॉक्स में जाइये और टाइप कीजिये RSP, स्पेस दीजिये और डीलर कोड लिखिए। फिर भेज दीजिये 9223112222 पर।
Examaple – RSP<space>Dealer Code & Send To 9223112222
इंडियन आयल में Daily Petrol Diesel का Rate पता कैसे करे ?
पहला तरीका –
अपने एंड्राइड फ़ोन में Fuel@IOC – IndianOil एप्प डाउनलोड कीजिये। फिर इसे ओपन करके इसमें अकाउंट बनाइये। अकॉउंट बनाने के लिए बहुत सिंपल डिटेल fillup करना है।
अकाउंट बन जाने के बाद होमपेज में LOCATE US विकल्प में जाइये। आपको सबसे नजदीक फ्यूल स्टेशन और पेट्रोल डीजल का रेट लिखा हुआ मिल जायेगा।
indian-oil-daily-petrol-diesel-ka-rate-pata-kare
दूसरा तरीका –
मैसेज बॉक्स में जाइये और टाइप कीजिये RSP, स्पेस दीजिये और डीलर कोड लिखिए। फिर भेज दीजिये 9224992249 पर।
Examaple – RSP<space>Dealer Code & Send To 9224992249
इसके साथ ही आप इंडियन आयल, HP, भारत पेट्रोलियम के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भी daily petrol diesel का rate पता कर सकते है।
तो इस तरह हम बहुत आसानी से प्रतिदिन petrol diesel के दाम चेक कर सकते है। इस पोस्ट में इसकी पूरी जानकारी provide करने की कोशिश किया है, फिर भी इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है कि HP, Bharat Petroleum और Indian Oil में आज petrol diesel का rate क्या है कैसे पता करे ? इसकी जानकारी आपको पसंद आया होगा। अगर ये जानकारी उपयोगी लगे तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। इसके लिए नीचे शेयर बटन दिया गया है। Thank You.

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.