Ration Card Uttar Pradesh Khoje Online Download Kare.


अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते है और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची या अंत्योदय लिस्ट ऑनलाइन देखना चाहते है तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। आज बहुत सी शासकीय योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन मिलने लगा है। ऐसे में हम घर बैठे महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते है। लेकिन इसके लिए क्या और कैसे करने है इसकी प्रोसेस भी आपको पता होनी चाहिए। तो चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि ration card uttar pradesh online कैसे खोजें और download करें।


अगर आपके पास कंप्यूटर है तो नीचे बताये जा रहे प्रोसेस को फॉलो कीजिये। लेकिन आपके पास कंप्यूटर नहीं है तो भी अपने  एंड्राइड मोबाइल से उत्तर प्रदेश पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची या अंत्योदय लिस्ट ऑनलाइन देख सकते है। चलिए जानते है कैसे ?
उत्तर प्रदेश पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची या अंत्योदय लिस्ट ऑनलाइन कैसे खोजें ?
सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन कीजिये। अब सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये fcs.up.nic.in या आप सीधे यहाँ से भी वेबसाइट पर जा सकते है – आपूर्ति खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश
अब आप वेबसाइट की होमपेज पर पहुँच जायेंगे। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची या अंत्योदय सूची देखने के लिए एन. एफ.एस. ए. की पात्रता सूची के ऑप्शन पर टैप (टच) कीजिये। नीचे स्क्रीनशॉट में देखिये।

अब सभी जिले के नाम आ जायेगा, यहाँ आपको अपना जिला खोजना है। जिला मिल जाने पर उसके नाम पर टैप कीजिये। जैसे मैं आगरा से हूँ तो Agra को सेलेक्ट किया।

अब उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट आएगा। यहां भी आपको अपना ब्लॉक खोजना है। मिल जाने पर ब्लॉक के नाम पर टैप कीजिये।

इसके बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट आएगा। इसमें अपना ग्राम पंचायत खोजिये। मिल जाने पर ग्राम पंचायत के नाम पर टैप कीजिये।

अब उस ग्राम पंचायत के दुकानदार का नाम दिखाई देगा। इसके साथ ही आगे पात्र गृहस्थी और अंत्योदय का विकल्प आएगा। इनके नीचे राशन कार्ड की संख्या लिखा रहेगा। आपको इसी संख्या पर टैप करना है। जैसे मुझे पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची देखना है तो इसके संख्या पर टैप किया।

इसके बाद उस दुकान की सभी राशन कार्ड धारक की सूची आ जायेगा। यहाँ आपको अपना नाम खोजना है। नाम मिल जाने के बाद डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर टैप कीजिये। नीचे इमेज में देखिये।

अब राशन कार्ड खाताधारक यानि आपके बारे में पूरी डिटेल आ जायेगा, जैसे राशन कार्ड में होता है। अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहे तो कर सकते है। इसके लिए अपने ब्राउज़र में ऊपर तीन डॉट पर टैप कीजिए और नीचे Print विकल्प पर जाइये।

इस तरह आप राशन कार्ड की डिटेल पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड करके सेव कर लीजिये। अब इसे आप किसी भी शॉप में जाकर (जहाँ प्रिंटर की सुविधा हो) प्रिंट करा सकते है।
अगर आप किसी दूसरे राज्य के निवासी है और अपने एंड्राइड फ़ोन से अपने राज्य की राशन कार्ड लिस्ट देखना चाहते है, तो नीचे दिए गए पोस्ट को पढ़िए।

इस तरह हम इस प्रोसेस के द्वारा अपने एंड्राइड फ़ोन या कंप्यूटर दोनों से राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश ऑनलाइन देख सकते है। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या आपके मन में कोई सवाल हो तो बेझिझक नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करूँगा।

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.